Tuesday, January 7, 2020

                                               मैं इनकार करता हूँ          
                                                         (I refuse)


तुम गोलियों से हमें मार जरूर सकते हो
तुम गोलियों से हमें मार जरूर सकते हो
लेकिन गोलियों से हमन मर जाए ऐसा जरूरी नहीं
ऐसा जरूर है कि मौत से हमन खौफ खाता है
लेकिन खौफ खाके हमन डर जाए ऐसा जरूरी नहीं

मैं हौवा और आदम की संतान
मेरा मादरे वतन हिंदुस्तान
मोहम्मद मेरा नबी
अल्लाह मेरा खुदा
अंबेडकर मेरा शिक्षक
बुद्ध मेरा शुरू
नानक मेरा गुरु
अमन मेरा मजहब
इश्क मेरा इमान

मैं खौफ खा के डर जाने से
बेमौत मारे मर जाने से इनकार करता हूँ।

मैं इनकार करता हूँ
क्योंकि ज़ुल्म से इनकार करना इन्क़लाब के ओर बढ़ा हुआ पहला कदम है
मैं कदम पीछे हटाने से इनकार करता हूँ।
मैं इनकार करता हूँ।

और मेरे ही मुल्क में मुझे हक के बजाय भीख दिया जाए मुझे मंजूर नहीं
मेरे ही मुल्क में मुझे हक के बजाय भीख दिया जाए मुझे मंजूर नहीं
मुझे किसी रजिस्टर में किसी नाम के तरह लिख दिया जाए मुझे मंजूर नहीं
मैं हक के बजाय भीख दिए जाने से
किसी रजिस्टर में किसी नाम की तरह लिख दिए जाने से इनकार करता हूँ।
मैं इनकार करता हूँ।
मैं इनकार करता हूँ।

और मेरी जान का फ़ैसला सात घंटे की एक संसद सत्र से हो मुझे मंजूर नही
मेरी पहचान का फ़ैसला किसी पहचान पत्र से हो मुझे मंजूर नही।
मैं ऐसे संसद सत्र से, मैं ऐसे पहचान पत्र से इनकार करता हूँ।
के ज़ख्म को फूल कहूँ,
ज़ख्म को फूल कहूँ, जालिम को रसूल कहूँ
ज़ख्म को फूल कहूँ जालिम को रसूल कहूँ कर्फ़्यू को जम्हूरियत
कर्फ़्यू को जम्हूरियत और नफ़रत को उसूल कहूँ
झूठ को सच कहे जबान के हर एक हरकत से इनकार करता हूँ।
मैं इनकार करता हूँ के इनकार करना इन्क़लाब के ओर बढा हुआ पहला कदम है मैं कदम पीछे हटाने से इनकार करता हूँ

बहुत बहुत शुक्रिया।

---Aamir Aziz




Glossary:-


1. हमन - हमलोग (us, we)

2. खौफ - डर (fear)

3. इन्क़लाब - क्रांति (Revolution)

4. हौवा और आदम - पृथ्वी के पहले नर व नारी (First man and woman on earth - Adam &  Eve)

5. मादरे वतन - मातृभूमि (motherland)

6. नबी - ईश्वर का दूत, पैगम्बर (prophet)

7. रसूल - वह जो ईश्वर का संदेश लेकर मनुष्यों के पास आने वाला माना जाता हो  (messenger of god)

8. कर्फ़्यू - समयविशेष के बाद घर से बाहर निकलने पर पाबंदी का आदेश, उदाहरण के लिए युद्ध के समय  (curfew)

9. जम्हूरियत - लोकतंत्र  (Democracy)

10. उसूल - सिधांत  (Principle)




Touch link to watch the Powerful rendition of this poem by Amir Aziz on ScoopWhoop YouTube channel.


Note:-  I'm no expert in any language, especially in Hindi and Urdu so please excuse me for any spelling mistakes or typos like missing nukta(dot). Any suggestion, criticism or appreciation is welcome on akpaamir@gmail. My name is Amit Patel. Thank you.




Pic:- Aamir Aziz with Samdish Bhatia (Left)




Aamir Aziz insta id-

aamir.aziz.3785




    1 comment: